वाराणसी, मई 28 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बकरीद का त्योहार मनाने के लिए बुधवार को तैयारी पूरी कर ली गई। देर रात तक बाजारों में रौनक रही। नए कपड़ों की खरीदारी हुई तो घरों में पकवान की तैयारी चलती रही। ईदगाह और मस्जिदों में साफ-सफाई हुई। सुबह 6.30 बजे से 10 बजे तक अलग-अलग मस्जिदों में नमाज होगी। इसके बाद सुन्नत-ए-इब्राहीमी पर अमल करते हुए लोग जानवरों की कुर्बानी करेंगे। कई मस्जिदों में भीड़ को देखते हुए दो शिफ्ट में नमाज पढ़ी जाएगी. यह भी पढ़ें- त्याग व बलिदान का पैगाम देता है बकरीद का त्योहारबाजारों में रौनक गर्मी के कारण दिन में तो लोग खरीदारी के लिए नहीं निकले लेकिन शाम ढलते ही बेनिया, नई सड़क, पालीकोठी, दालमंडी सहित अन्य इलाके में भीड़ बढ़ गई। सबसे ज्यादा रौनक दालमंडी में दिखी। रेडीमेड कपड़े, बच्चों के कुर्ता-पायजामा, लड़कियों के स...