हाथरस, मई 1 -- मुरसान-हाथरस। गुरुवार की शाम को मुरसान के गांव वर्द्धवारी में अपनी बकरी को चराने गये एक व्यक्ति के ऊपर आंधी के दौरान पेड़ भरभरा कर गिर गया। जिससे व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। ग्रामीण उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आए। जहां चिकित्सक ने व्यक्ति को मृत धोषित कर दिया। व्यक्ति की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। शव को देखने के बाद परिजन रोने बिलखने लगे। गांव वर्द्धवारी निवासी 52 वर्षीय खंजान सिंह पुत्र रामजीलाल गुरुवार की शाम को अपनी तथा पड़ोसियों की बकरियों को चराने के लिए प्रतिदिन की तरह गांव के निकट ही गया था। यह भी पढ़ें- जिले भर में आंधी पानी से जनजीनव अस्त व्यस्त, वज्रपात से दूल्हे के चाचा की मौत-पेज-4 लीड इसी दौरान अचानक तेज आंधी आ जाने से एक विशालकाय पेड़ भरभरा कर व्यक्ति के ऊपर आ गिरा,ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.