कौशाम्बी, मार्च 29 -- सैनी कोतवाली क्षेत्र के चक बख्तियारा गांव में खेत में चर रही बकरी को हांकने पर विपक्षी ने मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, उसने जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के चक बख्तियारा गांव निवासी मनीष कुमार मिश्र पुत्र सूर्य नारायण ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि शनिवार की शाम चार बजे के करीब उसके खेत में कुछ बकरियां चर रही थीं। नजारा देख वह बकरियों को हांकने लगा। मनीष का आरोप है कि बिकरी हांकने पर विपक्षी उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर मिलने पर सैनी पुलिस ने गोदल, कल्लू व मनू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...