कौशाम्बी, अप्रैल 23 -- चरवा थाने के बरौलहा गांव निवासी राम अभिलाष पुत्र हौसला प्रसाद ने घर के सामने बनी गोशाला में बकरियां पाल रखी थीं। बताया कि मंगलवार शाम रोज की तरह वह बकरियों को चराकर गोशाला में बंद कर घर के अंदर सोने चला गया। देर रात चोर गोशाला की पक्की दीवार तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की आठ बकरियां उठा ले गए थे। पालक को घटना की जानकारी बुधवार की सुबह हुई थी। उसकी तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- पक्की दीवार तोड़कर गोशाला से आठ बकरियां चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...