पीलीभीत, जून 21 -- पूरनपुर, संवाददाता। खेत से बकरिया चराकर लौट रही युवती के साथ गांव के युवक ने अश्लील हरकतें की। विरोध पर युवक और उसके परिजनों ने युवती की बेरहमी से पिटाई की और गर्दन दबा दी। शिकायत पर पहुंची पुलिस की गाड़ी को भी युवक के परिजनों ने रोकने का प्रयास किया।गांव की गैरसमुदाय की युवती ने बताया कि गांव का युवक उससे अश्लील हरकतें करता है। 19 जून को युवती के माता पिता खेत पर गए थे। वह बकरियां चराकर खेत से घर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में उसे युवक ने घेर लिया और छेड़छाड़ की। विरोध पर युवकों ने पिटाई की। शोर-शराबा सुनकर युवक के परिजन भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने युवती से मारपीट की और गर्दन दबा दी। युवती ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस आरोपी को पकड़कर ले जा रही थी। इस दौरान उसके परिजनों ने पुलिस की गाड़ी रोक ली। ...