अररिया, जून 29 -- पलासी (ए.सं)। नेपाल के साथ-साथ पलासी प्रखंड क्षेत्र में हुई बारिश के कारण प्रखंड में बहने वाली बकरा नदी के जल स्तर में वृद्धि होने लगी है। इस कारण कटाव भी तेज हो गया है। फलस्वरूप नदी के किनारे बसे आधा दर्जन से अधिक गांव पर कटाव का खतरा मंडराने लगा है। पीपरा कोठी घाट पर बने पुल की स्थिति भी काफी नाजूक बन गई है। नदी के दोनों किनारे का एप्रोच पर भी कटाव का खतरा मंडालने लगा हैं। बिजली का पोल भी कटाव के गिरफ्त में है। जब कि डीएम ने पहले ही क्षतिग्रस्त पुल-पुलिये व एप्रोच को मरम्मत कराने के निर्देश दे चुके हैं।इस बाबत स्थानीय ग्रामीण माणिक प्रसाद सिंह,सुमन सिंह, पंकज सिंह, चंदन सिंह, पंकज सिंह, पवन सिंह, विजय सिंह, डोमी सिंह आदि ने बताया कि इनदिनों बकरा नदी के जल स्तर में बेतहाशा वृद्धि होने लगी हैं। इस कारण नदी के किनारे बसे ...