मथुरा, जुलाई 28 -- राधा-कृष्ण की प्राकट्य महारास स्थली बंसीवट में इन दिनों श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के छठे दिन व्यासपीठ से शुकदेव-परीक्षित संवाद की कथा सुनाई गई। यह आयोजन बंसीवट धाम के महंत जयराम दास महाराज के सानिध्य में हो रहा है। कथा के मुख्य यजमान अभिषेक गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी लक्ष्मी गुप्ता ने व्यासपीठ का पूजन-अर्चन कर आरती उतारी और संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। शुभारंभ अजामिल के जीवन चरित्र से हुआ। आदित्य नारायण दास महाराज ने कहा कि जीवन के अंतिम क्षणों में भी यदि मनुष्य सच्चे भाव से ईश्वर के नाम का उच्चारण कर ले, तो भगवान उसके जन्म-जन्मांतर के पापों को क्षण भर में भस्म कर देते हैं। कथा के दौरान भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। कार्यक्रम के दौरान बंसीवट के महंत जयराम दास महाराज ने कहा कि ऐसे सिद्ध स्थलों पर भागवत कथा क...