भागलपुर, मार्च 24 -- सबौर, संवाददाता। लोदीपुर थाना क्षेत्र के बंसीटीकर बाईपास जगतपुर रोड पर एक वर्ष पूर्व दो लड़कियों से लूटपाट के मामले में सोमवार को एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही लूट में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपी नाथनगर थाना क्षेत्र के राघोपुर निवासी दीपक कुमार है। वहीं घटना में शामिल पांच आरोपी में तीन आरोपी को पूर्व में ही पुलिस जेल भेज चुकी है। लोदीपुर थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि लूटपाट के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ कर लिया हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...