बोकारो, फरवरी 17 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बंसल क्लासेज का जेईई मेन में शानदार प्रदर्शन रहा। स्नेहिल आनंद ने शानदार 99.99 परसेंटाइल स्कोर करके संस्थान का नाम फिर से रौशन किया है । तारण गुप्ता का 99.87 परसेंटाइल, करण यादव का 99.53 परसेंटाइल आया है । बंसल क्लासेज कोटा के मैनेजिंग डायरेक्टर समीर बंसल और बंसल क्लासेज बोकारो के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रांजल कुमार भारती ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं और दोनों डायरेक्टर अब छात्रों को जेईई एडवांस्ड पे फोकस करने को कहा है ताकि सभी छात्रों का चयन किसी न किसी अच्छे आई आई टी में हो जाए। सभी छात्रों ने संकल्प किया है कि वे और जोर शोर से तैयारी करेंगे और किसी न किसी आई आई टी में ज्वाइन करेंगे। समीर बंसल और प्रांजल कुमार भारती का सपना है कि बंसल क्लासेज फिर से अपना वर्चस्व हासिल करे और आई आई टी में ऑल...