जहानाबाद, मार्च 26 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बंभई स्थित प्लस टू रामेश्वर उच्च विद्यालय का प्रांगण उस समय भावुक हो उठा जब विद्यालय परिवार ने प्लस टू शिक्षक डॉ. ज्योति कुमार को भावभीनी विदाई दी। सहायक प्राध्यापक के रूप में चयन के बाद उनके नए दायित्व पर प्रस्थान के अवसर पर सादा किंतु गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. अम्बुज कुमार भूषण ने कहा कि डॉ. ज्योति ने अपने कार्यकाल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ विद्यालय की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। अन्य शिक्षकों ने भी उनके 12 वर्षों के उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की। पूर्व छात्र विकास कुमार ने उन्हें प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके मार्गदर्शन को अमूल्य बताया। वहीं डॉ. ज्योति ने विद्यालय परिवार के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.