कानपुर, अप्रैल 29 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम ने कौशलपुरी वार्ड में गुरु गोविंद सिंह चौक से सर्वधर्म चौक बंबा रोड सब्जी मंडी तक अतिक्रमण अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 20 ठेला, गुमटी और 20 टिन शेड हटाते हुए बंबा रोड सब्जी मंडी को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। नगर निगम के दस्ते ने एक ट्रक समान जब्त किया। इस दौरान एनफोर्समेंट टास्क फोर्स और लोकल पुलिस भी मौजूद रही। यह भी पढ़ें- आरा : मिशन स्कूल से चंदवा मोड़ तक हटा अतिक्रमण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...