फिरोजाबाद, मार्च 12 -- जसराना थाना क्षेत्र के बंबा में एक अधेड़ का शव बहता हुआ मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शिनाख्त नहीं होने पर मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना जसराना के गांव ग्यामई बंबा के पास बच्चे खेल रहे थे। बंबा में बहते हुए शव दिखाई दिया। शव को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि शव लगभग चार दिन पुराना है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उम्र 60 वर्ष के आसपास है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...