फिरोजाबाद, मई 9 -- फिरोजाबाद, उत्तर थाना क्षेत्र में बंबा चौराहा पर चौड़ीकरण के दौरान गेल गैस की पाइप लाइन लीकेज हो गई। जिससे तीन क्षेत्रों की गैस आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलने पर गेल और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लगभग तीन घंटे में पाइप लाइन लीकेज ठीक हो सकी। इसके बाद रात में आपूर्ति होने से लोगों को राहत मिल सकी। लोक निर्माण विभाग द्वारा बंबा चौराहा का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। शनिवार शाम सात बजे जेसीबी से सड़क किनारे खुदाई कराई जा रही थी। उसी दौरान गेल गैस की पाइप लाइन में पंजा लगने से लीकेज हो गई। यह भी पढ़ें- सदर क्षेत्र में गेल गैस पाइप लाइन लीकेज, अफरातफरी मची जिसके कारण तिलक नगर, सविता नगर और महादेव नगर में गैस की आपूर्ति ठप हो गई। जेसीबी चालक ने पाइप लाइन लीकेज होने के बारे में अधिकारियों जानकारी दी। सूचना मिलन...