एटा, मार्च 30 -- बंबा के पास प्रतिबंधित पशुओं के सिर, अवशेष पड़े मिले। जानकारी पर हिंदू संगठन मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर रोष जताया। अवागढ़ पुलिस सहित कई थाना का पुलिस फोर्स पहुंच गया और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। जानकारी पर पशु विभाग की भी टीम पहुंच गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद अवशेषों को दफना दिया गया है।थाना अवागढ़ के गांव गदेसरा में बंबा किनारे सोमवार शाम को ग्रामीणों ने प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष कटे हुए देखे। जानकारी मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन भी पहुंच गए। हिंदू संगठनों ने घटना को लेकर रोष जताया और मामले में कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। मामले की जानकारी मिलते ही अवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाया। अवशेषों का पोस्टमार्टम कराने के बाद दफना दिया। बताया...