नई दिल्ली, जून 25 -- अद्वित ज्वेल्स के आईपीओ का सब्सक्रिप्शन गुरुवार को बंद हो गया। कंपनी के आईपीओ को लोगों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी के आईपीओ पर 212 गुना से ज्यादा दांव लगा है। अद्वित ज्वेल्स के शेयर ग्रे मार्केट में भी तगड़े प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। फिलहाल, कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में अपने आईपीओ प्राइस के मुकाबले 58 रुपये के फायदे के साथ ट्रेड कर रहे हैं। अद्वित ज्वेल्स के आईपीओ का टोटल साइज 165 करोड़ रुपये तक का था। कंपनी का आईपीओ 22 जून को खुला था और यह 25 जून को बंद हो गया। 138 रुपये शेयर का दाम, 58 रुपये जा पहुंचा है ग्रे मार्केट प्रीमियमअद्वित ज्वेल्स के आईपीओ (Advit Jewels IPO) में कंपनी के शेयर का दाम 138 रुपये है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का प्रीमियम 58 रुपये चल रहा है। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्री...