नई दिल्ली, जून 2 -- भारतीय ग्राहकों के बीच हाइब्रिड कारों की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ रही है। दरअसल, इन्हें इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरह अलग से चार्ज करने का कोई झंझट नहीं होता। ये कारें चलते-चलते खुद ही चार्ज हो जाती हैं और शानदार माइलेज देती हैं। अगर आप भी आने वाले समय में अपने लिए एक बजट-फ्रेंडली यानी किफायती स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। बता दें कि भारतीय मार्केट में जल्द ही 5 शानदार सब-4 मीटर हाइब्रिड SUV की एंट्री होने जा रही है। यह आपके बजट में भी फिट बैठेंगी और पेट्रोल का खर्च भी आधा कर देंगी। आइए जानते हैं इन अपकमिंग एसयूवी के बारे में विस्तार से।महिंद्रा विजन S हाइब्रिड महिंद्रा अपनी पहली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड SUV के रूप में 'विजन एस' कांसेप्ट का प्रोडक्शन मॉडल लाने की तैयारी में है। यह सब-4 मीट...