नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- अपनी बड़ी फैमिली के लिए नई एसयूवी खरदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसस, जीप इंडिया अपने अलग-अलग मॉडलों पर अक्टूबर, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी की पॉपुलर 7-सीटर एसयूवी जीप मेरिडियन (Jeep Meridian) भी काफी सस्ते में मिल रही है। बता दें कि ग्राहक इस दौरान जीप मेरिडियन खरीदने पर अधिकतम 1.65 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं मेरिडियन के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी दिखती है कार इसका डिजाइन काफी क्लासी और 'ग्रैंड' है। सामने से देखने पर इसकी सिग्नेचर 7-स्लॉट ग्रिल और पतली एलईडी हेडलाइट्स इ...