खगडि़या, अक्टूबर 1 -- खगड़िया । नगर संवाददाता परिवार नियोजन कार्यक्रम को धरातल पर उतारने और आम जनमानस में जागरूकता फैलाने के मामले में खगड़िया जिले ने पूरे बिहार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते सूबे में पहले स्थान पर रहे। बताया जा रहा है कि एक जनवरी से 31 जनवरी तक में बंध्याकरण व नसबंदी करवाने में खगड़िया जिला के बेहतर प्रदर्शन को लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान खगड़िया जिले को बेहतर उपलब्धि के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्यपालक निदेशक अनुपमा सिंह (अएऊ) और केंद्र सरकार से आए प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से जिला स्वास्थ्य समिति के डीएनएमई सव्यसाची कुमार पंडित व डीसीएम सुब्रत दास को मोमेंटों देकर सम्मानित किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष के दौरान...