बंध्याकरण केंद्रों में सुविधाएं बढ़ाएगा निगम
नई दिल्ली, अगस्त 11 -- नई दिल्ली, व.सं.। दिल्ली नगर निगम अपने अधीन संचालित होने वाले पशु जन्म कल्याण केंद्रों (एबीसी) व बंध्याकरण केंद्रों में सुविधाओं का विस्तार करेगा। निगम अधिकारियों ने बताया कि निगम द्वारा 20 पशु जन्म कल्याण केंद्रों का संचालन किया जाता रहा है। मौजूदा समय में 15 एबीसी केंद्रों पर ही लावारिस कुत्तों का बंध्याकरण किया जा रहा है। पूर्व में इन एबीसी केंद्रों पर हर महीने करीब दस हजार लावारिस कुत्तों का बंध्याकरण किया जाता था। लेकिन वर्तमान में कुत्तों के बंध्याकरण की क्षमता साढ़े आठ हजार के करीब ही रह गई है। अब निगम सभी बंध्याकरण केंद्रों में अतिरिक्त सुविधाओं का विस्तार कर लावारिस कुत्तों के बंध्याकरण की क्षमता को बढ़ाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.