लखीसराय, फरवरी 16 -- सूर्यगढ़ा। स्थानीय सीएचसी में बंध्याकरण तथा सिजेरियन आपरेशन के कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ.वाई के दिवाकर ने अब मंगल, गुरुवार और शनिवार को बंध्याकरण तथा सिजेरियन आपरेशन होने की तिथि को लेकर पत्र निर्गत किया है। कार्डिनेटर राजेश प्रमाणिक ने आशा कार्यकर्ताओं को सूचना दे दी है। अब सोमवार और बुधवार को आपरेशन नहीं होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...