गोरखपुर, अप्रैल 14 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज क्षेत्र में बाढ़ बचाव कार्य के दौरान सिंचाई विभाग के दिव्यांग कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने न केवल कर्मचारी की पिटाई की, बल्कि सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए उनकी ट्राई साइकिल भी तोड़ दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, चिलुआताल थाना क्षेत्र निवासी श्याम बदन सिंचाई विभाग में बेलदार के पद पर कार्यरत हैं। वह दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। सोमवार दोपहर करीब एक बजे वह पीपीगंज क्षेत्र के तुर्कवलियां बंधे पर चल रहे बाढ़ बचाव कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान तुर्कवलियां गांव का श्रवण कुमार यादव उर्फ कोइल वहां पहुंचा और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए विवाद करने ल...