औरंगाबाद, मई 2 -- दाउदनगर थाना क्षेत्र के बंधु बिगहा गांव में अज्ञात चोरों द्वारा सोलर प्लेट चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर गांव के अक्षय कुमार ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार चोरों ने ताला तोड़कर खेत में लगे सोलर सिस्टम से 18 पीस सोलर प्लेट चोरी कर ली। यह सोलर प्लेट खेती कार्य में उपयोग के लिए मकान व खेत के पास लगाया गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...