जहानाबाद, फरवरी 16 -- रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाना क्षेत्र के पंडौल पंचायत अंतर्गत बंधु बीघा गांव में दहेज को लेकर एक विवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में मृतका के पिता पटना जिले के दुल्हिन बाजार थाना अंतर्गत जमुई गांव निवासी उजागीर दास ने 10 लोगों को खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाने में दिए आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया है कि वह अपनी इकलौती पुत्री मानसी कुमारी की शादी 20 अप्रैल 2025 को शकूराबाद थाना अंतर्गत बंधु बीघा गांव में अर्जुन दास के पुत्र टुनटुन कुमार के साथ पूरे विधि विधान से शादी कराई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही बेटी के ससुराल के लोगों के द्वारा एक लाख रुपए की मांग की जाने लगी और पैसा नहीं मिलने पर प्रताड़ित किया जाने लगा। पैसा नहीं मिलने पर पति टुनटुन कुमार, ससुर अर...