वाराणसी, मार्च 21 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। काशी के मानसरोवर तीर्थ क्षेत्र में जारी श्रीराम साम्राज्य पट्टाभिषेक महोत्सव में शनिवार का दिन भाई भरत के भ्रातृ प्रेम को समर्पित रहा। केदारखंड स्थित श्रीरामतारक आंध्र आश्रम में महोत्सव के तीसरे दिन यज्ञ मंडप में श्रीवाल्मीकि रामायण के सभी प्रमुख पात्रों के नाम आहुतियां अर्पित की गई। वैदिक विद्वानों के नाम से विशेष आहुतियां दी गईं। देश भर से आए वाल्मीकि रामायण के मर्मज्ञों ने अयोध्या कांड के पारायण को विश्राम दिया। यज्ञ के मुख्य आचार्य उलिमीरी सोमायाजुलू भाई भरत के भ्रातृ प्रेम की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाई भरत ने अग्रज के प्रति स्नेह, आदर एवं समर्पण का जो उदाहरण प्रस्तुत किया वह विश्व में भ्राता प्रेम का प्रतिमान है। उन्होंने बताया कि किस तरह से वन से वापस अयोध्या लौट रहे भरत न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.