गया, अप्रैल 7 -- मानपुर स्थित गया-कोडरमा रेल खंड के बंधुआ रेलवे कॉलोनी में बने दशकों पुराने क्वार्टर जर्जर हालत में पहुंच गए हैं, जिससे रेल कर्मियों को रहने में भारी दिक्कत हो रही है। क्वार्टरों की छत और दीवारों पर पौधे उग आए हैं, वहीं कीड़े-मकोड़ों और बिच्छुओं का खतरा बना रहता है। बरसात में स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे अंदर रहना मुश्किल हो जाता है। वरीय स्टेशन प्रबंधक मो. कमाल ने बताया कि जर्जर क्वार्टरों की शिकायत उच्च अधिकारियों को दी गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...