उरई, मई 17 -- जालौन। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगनेवा में बंधुआ मजदूरी कराने वाले पिता बेटे के मामले में पुलिस आरोपी पिता को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। शनिवार की देर रात पुलिस ने मामले में आरोपी बेटे को भी उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी पिता पुत्र मानसिक रूप से कमजोर कर लोगों को अपने घर के एक तीन सेट वाले कमरे में बंधक बनाकर रखे हुए थे और बासी खाना दिया करते थे।बीती नौ मई की रात पुलिस ने रात करीब 11 बजे कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगनेवा में बंधुआ मजदूरी कर रहे दिल्ली के विजय नगर निवासी अनिल पुत्र श्याम सुंदर, बरेली निवासी वीरेंद्र पुत्र छेगेलाल, हमीरपुर के कछुआ कला निवासी प्रेमचंद्र पुत्र बलीराम और राठ क्षेत्र के बेगए गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र लल्लू को मुक्त कराया था। कोतवाली पुलिस ने रात में सर्च ऑपरेशन...