गया, जून 14 -- गया-फतेहपुर मुख्य मार्ग से बंधुआ गांव जाने वाली सड़क की स्थिति जर्जर हो गई है। सड़क पर नुकीले बोल्डर निकल आने से बाइक, ऑटो और टोटो के टायर लगातार फट रहे हैं, जबकि साइकिल चलाना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि 22 जनवरी 2026 को वजीरगंज विधायक वीरेंद्र सिंह ने सड़क निर्माण का शिलान्यास किया था, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हो सका है। इससे लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से शीघ्र सड़क निर्माण कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...