सुल्तानपुर, मार्च 6 -- कुड़वार, संवाददाता। बंधुआकला थाना क्षेत्र के मनियारी गांव में रविवार को खेत में बकरी चराने के विवाद में चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में आरोपी को असलहा देने वाले दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने अवैध तमंचा भी बरामद किया है। मनियारी गांव में रविवार को शाहिद की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहरू हुसैन पुत्र नजरू हुसैन को अवैध तमंचे के साथ सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जबकि दूसरा आरोपी उसका भाई अभी भी पुलिस पकड़ से दूर है। बंधुआकला पुलिस ने हत्या अभियुक्त को अवैध शस्त्र देने वाले दो आरोपियों राशिद खां पुत्र मो.शफीक खां निवासी फिरोजपुर कला थाना कुड़वार व ऐहतमाम अब्बास उर्फ छम्मन पुत्र स्...