मिर्जापुर, दिसम्बर 13 -- अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद । स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव स्थित पहाड़ी बंधी में बीती रात मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृत मजदूर की पहचान मध्य प्रदेश निवासी के रुप में हुई है। वह कटर प्लांट पर काम करता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के सोनपुर स्थित अहिरुपुर गांव के पश्चिम ओर पहाड़ी बंधी में रात लगभग ग्यारह बजे एक व्यक्ति का शव मिला। ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बंधी से बाहर निकलवाया। शव मिलने की जानकारी होते ही पास स्थित कटर प्लांट से मजदूर भी पहुंच गए। मजदूरों ने शव की पहचान मध्य प्रदेश के सीधी के मझौली गांव निवासी 23 वर्षीय दलप्रताप सिंह के रुप में की। मजदूरों ने बताया कि मृत दलप्रताप सिंह कटर प्लांट पर पत्थर काटने का काम करते थे। मजदूर की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.