बंधियों का निर्धारित समय के भीतर निर्माण कार्य पूरा कराएं, सत्यापन कराने के दिए गए निर्देश
चित्रकूट, जून 13 -- चित्रकूट, संवाददाता। डीएम पुलकित गर्ग ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत वाटरशेड विकास घटक 2.0 वाटरशेड सेल कम डाटा सेंटर की बैठक कर समीक्षा की। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि बंधियों व तालाबों का कार्य निर्धारित समय के भीतर पूर्ण कराएं। ताकि लोगों को उसका लाभ मिल सके।बैठक में भूमि संरक्षण इकाई कर्वी द्वितीय की ओर से अवगत कराया गया कि योजना के तहत भूमि एवं जल संरक्षण के लिए 866 बंधियों एवं तालाब का निर्माण किया जाना था। जिसमें अभी तक 545 बंधियों का निर्माण हो चुका है। शेष 321 बंधियों का निर्माण चालू वित्तीय वर्ष में पूर्ण करा लिया जाएगा। डीएम ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी लक्ष्य को पूरा करने में लापरवाही न बरतें। जिन कार्यों को अब तक पूर्ण कर लिया गया है, उनका जल्द सत्यापन कराएं। निर्देश दिए कि अवशे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.