लखनऊ, फरवरी 16 -- उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ.नीरज बोरा ने विधानसभा में लखनऊ के पक्कापुल से सीतापुर रोड तक बंधा मार्ग के चौड़ीकरण का मुद्दा उठाया। सदन का ध्यान दिलाते हुए उन्होंने कहा कि पक्कापुल से सीतापुर रोड तक बंधा रोड सिर्फ पांच मीटर चौड़ा है। इस मार्ग के दोनों ओर त्रिवेणी नगर, फैजुल्लागंज, प्रियदर्शिनी कॉलोनी जैसी घनी आबादी वाले क्षेत्र हैं। इससे रोज 50-60 हजार वाहन गुजरते हैं। रोड संकरा होने के नाते भीषण जाम और दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने बताया कि इस मार्ग के लिए 24 मीटर चौड़ी फोरलेन की मंजूरी हो चुकी है। एलडीए टेंडर भी जारी कर चुका है लेकिन धरातल पर काम शुरू नहीं हुआ। अनावश्यक विलंब के कारण जनता को दिक्कत तो होगी ही, निर्माण लागत भी बढ़ेगी। जनता अलग से आक्रोशित है। कार्यदायी संस्था और एलडीए अधिकारियों की जवाबदेही तय ह...