फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 14 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पांचालघाट के उत्तरी बंधा पर रविवार को सरिया से लोड एक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। एक दुकान में घुसने से बच गया। स्कूटी पर चढ़ने से ट्रैक्टर रुक गया। ट्रैक्टर को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। भीड़ ने ट्रैक्टर को घेर लिया । इसमें अब कुछ लोग समझौते का प्रयास कर रहे हैं। एक ट्रैक्टर ट्राली पर सरिया लोड कर उत्तरी बंधा के एक आश्रम में लेकर जा रहा था। जैसे ही चालक ने ट्रैक्टर को नीचे की ओर उतारा कि तभी ट्रैक्टर अनियंंत्रित हो गया और सुभाष की दुकान की ओर बढ़ गया। इस बीच स्कूटी को ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया जिससे स्कूटी में बड़ा नुकसान हो गया। आस पास बैठे लोग भाग खड़े हुये और बच गये। शोर शराबे पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गये। चालक को घेर लिया। चालक ने बताया कि गाड़ी अनियंत्रित हो गयी थी किसी तर...