वाराणसी, जुलाई 8 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बनारस में पहली बार वित्तीय जगत से जुड़े दिग्गजों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। बंधन म्यूचुअल फंड की ओर से नौ और 10 जुलाई को बंधन बॉक्स क्रिकेट लीग (सीजन 1) का भव्य आयोजन आईपी ग्रैंड सिगरा में किया जा रहा है। खेल महासंग्राम में शहर के वरिष्ठ बैंकर्स, म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर्स और नामचीन स्टॉक ब्रोकर्स मैदान पर अपना दम-खम दिखाते नजर आएंगे। इस खेल को लेकर शहर के वरिष्ठ सीए और वित्तीय विशेषज्ञों में भारी उत्साह है। वरिष्ठ सीए अशोक ठुकराल, अनिल झंवर, सीए अतुल सेठ, मनीष अग्रवाल, वीरेश परिहार और राजीव शाह ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए इस पहल की सराहना की है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: स्पोर्ट्स- कानपुर खो-खो प्रीमियर लीग के दूसरे चरण का ट्रायल 12 को उनका मानना है कि ऐ...