नई दिल्ली, जून 8 -- कोलकाता। बंधन बैंक ने कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में आठ नई शाखाएं खोलने की सोमवार को घोषणा की। इसके साथ ही देश भर में उसकी शाखाओं की कुल संख्या 1,984 हो गई है। बैंक ने कहा कि कर्नाटक में चार, दिल्ली में दो और उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा में एक-एक नई शाखा खोली गईं हैं। इन शाखाओं का उद्घाटन मैसूरु, बेंगलुरु, दिल्ली और गुरुग्राम में किया गया। बंधन बैंक ने कहा, हम सतत विस्तार और ग्राहकों की बदलती अपेक्षाओं को पूरा करने वाले नवीन, टिकाऊ बैंकिंग समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह भी पढ़ें- होम, कार और पर्सनल लोन वालों के लिए अलर्ट! इस बैंक ने बढ़ाईं ब्याज दरें, EMI पर पड़ेगा असर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...