अररिया, मार्च 15 -- अररिया, निज संवाददाता बंधन बैंक के एक खाता धारक के अकाउंट में साइबर ठगी के 37 लाख से अधिक की रकम भेजे जाने की शिकायत मिलने के बाद अररिया सायबर थाना पुलिस ने खाताधारक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। यह मामला देश के चार राज्यों से जुड़ा है। इस अकाउंट के खिलाफ मध्य प्रदेश के शिवपुरी,महाराष्ट्र के पिंपरी, गुजरात के कच्छ-भूंज और केरल के मालापुरम से एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज है। साइबर सेल यूनिट पटना और अररिया साइबर थाना की डीएसपी सह थानेदार के निर्देश के बाद साइबर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक कुंदन कुमार ने यह प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि बंधन बैंक के खाते में साइबर ठगी के जरिए 37 लाख 41 हजार 938 रुपये जमा कराए गए थे। यह खाता भरगामा थाना क्षेत्र के बैजूपट्टी वार्ड संख्या तीन निवासी श्याम क...