जमशेदपुर, अप्रैल 15 -- विश्व कला दिवस के अवसर पर श्रीनाथ विश्वविद्यालय और श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के फाइन आर्ट्स विभाग ने बंधनी एवं बाटिक पेंटिंग पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। शांतिनिकेतन की विशेषज्ञ सुश्री रिमी मंडल ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में विद्यार्थियों को पश्चिम बंगाल की इस पारंपरिक कला के व्यावहारिक गुर सिखाए। छात्रों ने सूती कपड़ों, बेडशीट और चुन्नी पर पेंटिंग का जीवंत अनुभव प्राप्त किया। कुलपति प्रो. डॉ. एस. एन. सिंह ने इस पहल को कौशल विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। विभागाध्यक्ष गणेश महतो सहित अन्य शिक्षकों की उपस्थिति में संपन्न हुई इस कार्यशाला ने विद्यार्थियों को कलात्मक नवाचार और टेक्सटाइल डिजाइनिंग की बारीकियों से अवगत कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.