बंधक मकान बेचकर बैंक से 32 लाख की ठगी
कानपुर, मई 13 -- कल्याणपुर। अनवरगंज निवासी सरदार सरबजीत सिंह, उनकी पत्नी चरनजीत कौर और बेटा सरदार कुलविंदर सिंह ने कौशलपुरी स्थित भवन संख्या 118/550 को बैंक में बंधक रखकर वर्ष 2011 में 27 लाख रुपये का लोन लिया था। इसके बाद 21 नवंबर 2012 को अतिरिक्त 5 लाख रुपये लोन और स्वीकृत कराया। आरोप है कि लोन लेने के बाद आरोपियों ने किस्तों का नियमित भुगतान नहीं किया। इसी दौरान बैंक को पता चला कि बंधक रखी गई संपत्ति का 18 अप्रैल 2012 को तीरथ सिंह और दलबीर कौर के नाम 17.62 लाख रुपये में विक्रय अनुबंध कर दिया गया था, जिसमें 9.62 लाख रुपये भी प्राप्त किए गए। रावतपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि शाखा प्रबंधक पीसी महेश्वरी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.