गाज़ियाबाद, अप्रैल 1 -- लोनी, वरिष्ठ संवाददाता। ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने दंपति पर बैंक में ऋण के लिए बंधक मकान के फर्जी दस्तावेज बनाकर बेचने का आरोप लगाया है। 13 लाख की धोखाधड़ी में पुलिस आयुक्त से शिकाय के बाद बुधवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है। सादाबाद डुगरावली की रहने वाली कौशल देवी ने बीते साल अगरौला निवासी पंकज व उनकी पत्नी मीना से पावी सादकपुर स्थित उनका मकान खरीदा था। 13 लाख में सौदा हुआ और भुगतान के बाद तीन जून को दोनों ने उन्हें बैनामा कर दिया। 20 अगस्त को कुछ लोग उनके घर पहुंचे और मकान पर लोन होने व किस्तें न भरे जाने की बात कहते हुए मकान खाली करने का दबाव बनाने लगे। पंकज व मीना से बात की दोनों ने धमकी दी। आरोपियों ने कहा कि इस पर पहले से लोन ले रखा है और फर्जी दस्तावेज बनाकर बैनामा किया है। रुपये वापस न करन...