गोंडा, मार्च 28 -- गोण्डा। एक बैंक से कर्ज लेने के बाद बैंक के पक्ष में बंधक भूमि पर उपभोक्ता द्वारा दूसरे बैंक से भी कर्ज ले लेने का मामला सामने आया है। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया है। भारतीय स्टेट बैंक की कृषि विकास शाखा के प्रबंधक ने आरोप लगाया है कि तालुकदार सिंह निवासी अमदाही रघुपालपुरवा ने वर्ष 2016 में अपनी भूमि को बंधक रखकर किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के माध्यम से दो लाख रुपये का ऋण लिया था। इसके बावजूद उसने बैंक अधिकारियों को गुमराह कर सर्व यूपी ग्रामीण बैंक और इलाहाबाद बैंक की शाखाओं से भी ऋण प्राप्त कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...