साहिबगंज, जून 29 -- उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तर पलाशगाछी पंचायत के अजुल टोला में बीते रात रुपया लेन-देन के मामले सात लोगों को बंधक बनाकर रखने की सूचना पर पहुंचे पुलिस के साथ ग्रामीणों ने हाथापाई कर पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना का विवरण इधर पुलिस पर हमला की सूचना मिलने पर एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी, पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन,तालझारी,राजमहल व तीन पहाड़ थाना पुलिस दल-बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर कथित बंधक बनाएं लोगों को मुक्त कराया। जानकारी के अनुसार पश्चिमी प्राणपुर के एक युवक जो मुम्बई में नारियल का करोबार में अजुल टोला के एक युवक पर बकाया रुपया मांगने के लिए रात में पहुंचे थे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बकझक होने के बाद प्राणपुर से पहुंचे सात लोगों को अजुल टोला में बंधक बनाकर रखा था।

पुलिस की कार्रवाई बंधक बनाकर रखें प...