आरा, अप्रैल 12 -- -नवादा थाना क्षेत्र के भेलाई रेलवे लाइन में शनिवार की शाम हुई घटना -रास्ता बताने के बहाने ले गये और हथियार के बल पर बना लिया बंधक -जख्मी युवक की तहरीर पर तीन बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज -ट्रांसफर कराये गये रुपये बरामद, बदमाशों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी पुलिस आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर भेलाई रेलवे लाइन के समीप शनिवार की शाम एक युवक को हथियार के बल पर बंधक बनाकर मारपीट की गयी। बाद में पे फोन के जरिए पांच हजार रुपए ऐंठने के बाद उसे छोड़ दिया गया। हालांकि दूसरे दिन रविवार की सुबह परिजनों के प्रयास से रुपये बरामद कर लिये गये। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी रामाधार सिंह का पुत्र कुमार अथर्व के साथ हुई है। इस मामले में कुमार अथर्व की ओर से नवादा थाने में 10-12 अज्ञा...