शामली, नवम्बर 16 -- एक व्यक्ति को जबरन कार में बैठाकर बंधक बनाने, मारपीट करने और नशीली दवा देने का गंभीर आरोप लगाते हुए क्षेत्र के गांव भैसवाल निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बडौत थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव भैंसवाल निवासी ग्रामीण राहुल शर्मा पुत्र नरेंद्र शर्मा ने पुलिस में तहरीर दी है। जिसमें उसने बताया कि हाल ही में वेद विहार में रह रहा है। गत 13 नवंबर को शाम करीब 6ः45 बजे गली के पास पहुंचने से पहले दो सफेद कारों में सवार करीब छह लोगों ने उसे जबरन रोक लिया। आरोप है कि राजबीर, उसका बेटा, बिनोद सहित अन्य लोग उसे जबरन कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। पीड़ित के अनुसार, उसे छपरौली रोड पर एक मकान में ले जाकर बंधक बनाया गया तथा उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसे कार द्वारा सबका गांव ले जाया गया, जहां कथित र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.