बरेली, मई 25 -- आंवला। क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बंधक बनाकर नगदी जेवर लूटने का आरोप लगाया है। मामले की पुलिस से शिकायत की गई है। गांव घुंसी के नेतराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को रात पुत्रवधु गीता के मायके से 10 लोग घर में घुस आए। घर में रखे बक्से से दस हजार रुपये नकद, चांदी के दो खड़ुआ, चांदी का एक गुच्छा, चांदी की दो जेवरी व एक हंसली ले गए। वह लोग उसकी पुत्रवधु गीता को भी अपने साथ ले गए। पुलिस जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- बंधक बनाकर नगदी जेवर लूटे जाने की शिकायत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...