सासाराम, मार्च 18 -- दिनारा, एक संवाददाता। नटवार थाना क्षेत्र के रामपुर लख गांव में मंगलवार देर रात नकाबपोश हथियार से लैस डकैतों ने परिजनों को बंधक बनाकर किसान के घर लूटपाट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व जांच में जुट गई है। इस संबंध में पीड़ित किसान के पुत्र के आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...