हापुड़, सितम्बर 28 -- बृजघाट क्षेत्र में सोमवार सुबह दिन निकलते ही हुई सनसनीखेज लूट की वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। कार सवार आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने पीछा कर कपड़े से भरे कैंटर को रोक लिया और चालक-परिचालक समेत तीन लोगों को तमंचों के बल पर बंधक बनाकर करीब 40 लाख रुपये कीमत का कपड़ा लूट लिया। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। अमरोहा जनपद के नौगांवा निवासी चालक शकील दिल्ली से कैंटर में कपड़ा लादकर अमरोहा जा रहा था। उसके साथ पप्पू और सौरभ भी मौजूद थे। बताया गया कि गढ़ क्षेत्र के स्याना चौराहे से वाहन बलवापुर मार्ग की ओर मुड़ा। इस दौरान कार सवार छह-सात बदमाशों ने उनका पीछा शुरू कर दिया जैसे ही कैंटर बलवापुर के जंगल के पास पहुंचा, बदमाशों ने वाहन को ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने तमंचे दिखाकर तीनों को ब...