कौशाम्बी, मई 3 -- करारी थाना क्षेत्र के छिमिरछा गांव में मस्जिद से नमाज अदा कर लौट रहे एक युवक को पड़ोसियों ने अपने घर पर बंधक बना लिया। इसके बाद धमकाते हुए जबरन युवती से उसका निकाह करा दिया। मामले में अदालत के आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। छिमिरछा निवासी शाहीन बेगम ने बताया कि उसके सात लड़के और एक बेटी है। चौथे नंबर का बेटा मो. फैयाज दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। पीड़िता के अनुसार, पिछले दिनों फैयाज गांव आया हुआ था। एक अगस्त 2025 को वह स्थानीय मस्जिद नमाज पढ़ने गया था। लौटते वक्त पड़ोसी हकीम उल्ला, उसकी पत्नी मोसिना बानो, बेटियां खतीजा, मंतशा व रुबीना ने उसे पकड़ लिया और अपने घर में घसीट ले गईं। वहां बंधक बनाकर धमकाते हुए रुबीना से उसका निकाह करा दिया गया। इसकी शिकायत पर आरोपी रंजिश रखने लगे। 12 जनवरी 2026...