नई दिल्ली, फरवरी 8 -- BSNL ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने ग्राहकों के लिए 365 दिन चलने वाला स्पेशल प्लान लॉन्च किया था। इस प्लान का नाम BSNL Bharat Connect 26 है और यह स्पेशल प्लान अब बस कुछ ही दिनों में बंद होने वाला है। इस प्लान की कीमत 2626 रुपये है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ कुल 949GB डेटा मिलता है। कब बंद हो रहा है ह स्पेशल प्लान और इसमें ग्राहकों को क्या-क्या बेनिफिट्स मिलते हैं। चलिए डिटेल में बताते हैं.BSNL Bharat Connect 26 प्लान की डिटेल प्लान की कीमत 2626 रुपये है और यह 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, यानी इस प्लान की रोज की लागत 7.19 रुपये है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 2.6GB डेटा मिलेगा यानी पूरे 365 दिनों के वैलिडिटी पीरियड में कुल 949GB डेटा मिलेगा। हालांकि, डेली 2.6GB ड...