नई दिल्ली, जून 23 -- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने जब छोटे पर्दे पर वापसी की, तो 'अनुपमा' और YRKKH जैसे टीआरपी टॉपर्स का ताज खतरे में लगने लगा। भारतीय टेलीविजन के सबसे पॉपुलर डेली सोप सीरियल्स में से एक KSBKBT का दूसरा सीजन पहले सीजन जैसा ही दमदार रहा, इसे काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। काफी वक्त तक दर्शकों को एंटरटेन करने के बाद अब चर्चा है कि KSBKBT 2 खत्म होने जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई ऐसी पोस्ट और रील्स वायरल हो रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि एकता कपूर प्रोडक्शन का यह शो अब ऑफ एयर होने जा रहा है। लेकिन क्या वाकई? चलिए जानते हैं।लीड रोल में नजर आएगी वृंदा? स्मृति ईरानी स्टारर इस सीरियल की कहानी वहीं से शुरू हुई थी, जहां पर मेकर्स ने पहले सीजन में कहानी को छोड़ा था। अभी तक दर्शकों को कहानी में कई उतार चढ़ाव देखने को मिल चुके ह...