नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- रिलीज के बाद चर्चा में रहे टीवी सीरियल 'सैराब' जल्द ही बंद होने वाला है। कृष्णा कौल और मदीराक्षी मुंडले स्टारर इस सीरियल को ऑफ एयर करने की खबर इसलिए भी चौंकाने वाली है, क्योंकि हाल ही में इसकी स्टार कास्ट में बदलाव किए गए थे। कुछ ही हफ्ते पहले कृष्णा ने रोहित चंदेल की जगह ली थी, जिनके पॉक्सो मामले में फंसने के चलते शो छोड़ दिया था। रोहित को घाटकोपर पुलिस ने एक नाबालिग का पीछा करने, हैरासमेंट और मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया था। रोहित की गिरफ्तारी के बाद मेकर्स ने कृष्णा कौल को मदीराक्षी (नोयनिका) के साथ ईशान गांगुली के रोल के लिए चुना था।आखिर क्यों बंद किया जा रहा है 'सैराब'? जानकारी के मुताबिक इस शो को OTT और टीवी पर वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिल पा रहा था, जैसे की मेकर्स उम्मीद कर रहे थे। यही वजह है कि प्रोड्यूसर्स...