बंद होने के कगार पर है ऑनलाइन फूड डिलीवरी
सीतामढ़ी, अप्रैल 7 -- सीतामढ़ी। जिले में व्यवसायिक सिलेंडर के किल्लत के कारण नगर के होटलों, ढाबों और होम डिलीवरी सेवाओं पर बुरा असर पड़ने लगा है। ईंधन न मिलने के कारण कॉमर्शियल सिलेंडर से चलने वाली रसोई बंद होती जा रही है। एक कर्मी ने बताया कि व्यवसायिक सिलेंडर की आपूर्ति बंद होने से ऑनलाईन फूड डिलीवरी में 60 से 70 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है। पूर्व में दिन भर में ऑनलाईन ऑर्डर 30 से ज्यादा लोगों का मिलता था, जो अब घट कर 05 से 10 रह गया है। नगर स्थित एक रेस्टोरेंट के मालिक ने बताया कि शाम छह बजे के बाद ऑर्डर लेना बंद कर दिया है।होटल संचालक व कर्मी ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि अब गैस का स्टॉक खत्म हो चुका है। आज कल में फूड डिलीवरी बंद की जा सकती है।स्टेशन रोड में बंद हो चुके हैं कई होटल: मेहसौल निवासी नौशाद ने बताया कि शिवहर छावनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.